विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2017

ओलिंपिक-2020 में पदकों को लेकर कोई लक्ष्य तय नहीं : गोयल

केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने गुरुवार को कहा कि अगले ओलिंपिक खेलों में पदकों की संख्या को लेकर कोई लक्ष्य तय नहीं किया गया है.

ओलिंपिक-2020 में पदकों को लेकर कोई लक्ष्य तय नहीं : गोयल
खेलमंत्री विजय गोयल. (फाइल फोटो)
  • खेल मंत्री विजय गोयल ने दी लोकसभा में जानकारी
  • कहा, अभी कोई लक्ष्य तय नहीं किया गया है
  • गोयल ने कहा, कार्यबल का गठन किया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने गुरुवार को कहा कि अगले ओलिंपिक खेलों में पदकों की संख्या को लेकर कोई लक्ष्य तय नहीं किया गया है. हालांकि बेहतरीन प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के मकसद से व्यापक कार्य योजना तैयार करने के लिए कार्य बल का गठन किया गया है.

यह भी पढ़ें
ओलिंपिक दिवस: खेल जगत के महाकुंभ में ऐसा रहा है भारत का सफर
असली दंगल से क्यों छिटक रहे हैं दर्शक: क्या गोल्ड मेडल को लेकर आपको भी शिकायत है?

लोकसभा में एक सदस्य ने सवाल किया कि क्या सरकार ने ओलिंपिक-2020 में पदक जीतने को लेकर कोई लक्ष्य तय किया गया है ? इसके जवाब में गोयल ने कहा, जी, नहीं. गोयल ने कहा, सरकार अगले तीन ओलिंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की प्रभावी प्रतिभागिता के लिए एक व्यापक कार्य योजना तैयार करते हुए कार्यबल का गठन किया गया है.

VIDEO: देखिए कुश्‍ती में बाबा रामदेव के दावं-पेंच



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com