पीएसजी से खेलने वाले ब्राजील के फुटबॉलर नेमार. (फाइल फोटो)
रियो डी जनेरियो:
ब्राजील की एक अदालत ने दिग्गज फुटबॉलर नेमार को कर चोरी मामले को बाधित करने के लिए 38 लाख रेइस (12 लाख डॉलर) का जुर्माना लगाया है. संघीय क्षेत्रीय अदालत के आदेश के तहत यह जुर्माना पेरिस सेंट जर्मेन की तरफ से खेलने वाले नेमार, उनके माता-पिता और उनका वित्तीय संबंधी कार्यभार संभालने वाली कंपनियों पर लागू होता है.
यह भी पढ़ें : फुटबाल की दुनिया में सबसे बड़ी डील : नेमार की कमाई जानकर आप चौंक जाएंगे...
VIDEO: ब्राजील ने अपना पहला ओलिंपिक गोल्ड जीता
न्यायाधीश कार्लोस मुटा ने कहा कि नेमार और उनके प्रतिनिधियों ने अंतिम निर्णय में देरी करने के लिए अपील प्रक्रियाओं का उपयोग करके गलत किया है. नेमार के प्रतिनिधियों ने हालांकि, इस पर किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. पेरिस सेंट जर्मेन के 25 वर्षीय खिलाड़ी नेमार पर 2011 से 2013 तक 6.36 करोड़ रेइस (2.004 करोड़ डॉलर) की कोर चोरी का आरोप है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं