विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2012

जापान ओपन : फाइनल में हारी पेस-स्टेपानेक की जोड़ी

जापान ओपन : फाइनल में हारी पेस-स्टेपानेक की जोड़ी
पुरुषों की युगल स्पर्धा के फाइनल में ऑस्ट्रिया के एलेक्जेंडर पेया और ब्राजील के ब्रूनो सोआरेस की जोड़ी ने टूर्नामेंट के शीर्ष वरीयता प्राप्त लिएंडर पेस और स्टेपानेक को 6-3, 7-6 (5) से शिकस्त दी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
टोक्यो: भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के राडेक स्टेपानेक की जोड़ी जापान ओपन टेनिस चैम्पियनशिप के फाइनल में हार गई है।

पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) के मुताबिक, रविवार को खेले गए पुरुषों की युगल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रिया के एलेक्जेंडर पेया और ब्राजील के ब्रूनो सोआरेस की जोड़ी ने टूर्नामेंट के शीर्ष वरीयता प्राप्त पेस और स्टेपानेक को 6-3, 7-6 (5) से शिकस्त दी।

पेया और सोआरेस ने इस मुकाबले को एक घंटे और 46 मिनट में अपने नाम किया। उल्लेखनीय है कि पेस और स्टेपानेक ने शनिवार को इटली के डेनियेले ब्रासियाली और चेक गणराज्य के फ्रांटिसेक सेरमेक को 6-3, 6-1 से पराजित कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leander Paes, Japan Open, Radek Stepanek, लिएंडर पेस, राडेक स्टेपानेक, जापान ओपन टेनिस
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com