विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2012

लिएंडर पेस और स्टेपानेक की जोड़ी जापान ओपन के फाइनल में

लिएंडर पेस और स्टेपानेक की जोड़ी जापान ओपन के फाइनल में
लिएंडर पेस और राडेक स्टेपानेक की जोड़ी डेनियल ब्रैसियाली और फ्रांतिसेक सेरमाक को सीधे सेटों में हराकर एटीपी जापान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
टोक्यो: लिएंडर पेस और राडेक स्टेपानेक की जोड़ी डेनियल ब्रैसियाली और फ्रांतिसेक सेरमाक को सीधे सेटों में हराकर एटीपी जापान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई। भारत के पेस और चेक गणराज्य के स्टेपानेक की शीर्ष वरीय जोड़ी ने इटली-चेक गणराज्य के जोड़ीदार को सेमीफाइनल में आसानी से एक घंटे तीन मिनट में 6-3, 6-1 से शिकस्त दी।

पेस ने इस सत्र में तीन खिताब जीते हैं, जिसमें से दो ऑस्ट्रेलियन ओपन और मियामी मास्टर्स में स्टेपानेक के साथ ही ट्रॉफी हासिल की। इस अनुभवी भारतीय ने यांको टिप्सारेविच के साथ चेन्नई ओपन जीता था।

पेस और स्टेपानेक ने पूरे मैच में एक भी ब्रेकप्वाइंट का सामना नहीं किया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों की शुरुआती सेट में एक बार और दूसरे में तीन बार सर्विस ब्रेक की। अब उनकी भिड़ंत थॉमस बर्डिच और नेनाद जिमोनजिच तथा एलेक्सेंडर पेया और ब्रुनो सोरेस की जोड़ी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच में विजेता से होगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leander Paes, Japan Open, Radek Stepanek, लिएंडर पेस, राडेक स्टेपानेक, जापान ओपन टेनिस
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com