विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2015

कापेला ला ग्रांडे शतरंज : अभिजीत और विदित जीते

कापेला ला ग्रांडे (फ्रांस):

भारत के ग्रैंडमास्टर अभिजीत गुप्ता और विदित गुजराती ने रविवार को फ्रांस में 31वें कापेले ला ग्रांड अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में जीत दर्ज की।

अभिजीत ने फ्रांस के एंटोइनी फवारेल के खिलाफ आसान जीत दर्ज की जबकि गुजराती ने कड़े मुकाबले में डोमीनिक गणराज्य के रामोन मातियो को हराया।

भारतीय ग्रैंडमास्टर जीएन गोपाल को हालांकि तुर्की के डेमरे केरिगन के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। सहज ग्रोवर ने जर्मनी के अनुभवी ग्रैंडमास्टर निकोलेई शालनेव को हराया।

वी विष्णु प्रसन्ना ने उतार चढ़ाव भरे मुकाबले में फ्रांस के एलिनोर फ्रिस्क को हराया जबकि संदीप चंदा ने मोरक्को के इस्माइल करीम को शिकस्त दी। अन्य बाजियों में एस अरूण प्रसाद, एम आर वेंकटेश और एस किदांबी ने क्रमश: जूडिथ फाक्स, एलेन फेयार्ड और गुल्नारा सलाखोवा को हराया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अभिजीत गुप्ता, विदित गुजराती, कापेले ला ग्रांड, अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट, Abhijit Gupta, Vidit Gujrati, Kapela La Grande, Chess Tournament
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com