फॉरवर्ड मनदीप सिंह के दो गोल की मदद से भारत ने जर्मनी को 3-1 से हराकर सुल्तान ऑफ जोहार कप हॉकी प्रतियोगिता में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
फॉरवर्ड मनदीप सिंह के दो गोल की मदद से भारत ने जर्मनी को 3-1 से हराकर सुल्तान ऑफ जोहार कप हॉकी प्रतियोगिता में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
भारत की शुरुआत काफी अच्छी रही। मनदीप ने सातवें और फिर आठवें मिनट में गोल दागकर उसे 2-0 से आगे कर दिया।
एलेक्जेंडर शोलकोफ ने 41वें मिनट में गोल दागकर भारत की बढ़त को कम किया।
तालविंदर सिंह ने हालांकि एक मिनट बाद एक और गोल दागकर भारत को 3-1 से आगे कर दिया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ।
जर्मनी की टीम ने इसके बाद गोल के कुछ अच्छे मौके बनाए लेकिन भारतीय गोलकीपर सुशांत टिर्की ने उनके प्रयासों को नाकाम कर दिया।
मनदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
भारत अपने तीसरे लीग मैच में बुधवार को पाकिस्तान से भिड़ेगा।
भारत ने अपने शुरुआती मैच में रविवार को ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं