विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2016

इस फेमस रेसलर का सामने आया था सेक्स टेप, जानिए फिर कैसे बन गईं पोर्न स्टार...

इस फेमस रेसलर का सामने आया था सेक्स टेप, जानिए फिर कैसे बन गईं पोर्न स्टार...
अपने फ्रेंड बूकर टी हफमैन के साथ चायना।
रेसलर से पोर्न स्टार बनने तक के सफरनीचे पढ़िए उनके इस सफर के बारे में और देखिए कुछ तस्वीरें-


ऐसे शुरू हुआ WWE का सफर
चायना ने 15 साल की उम्र से ही प्रोफेशनल रेसलिंग की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने 1997 में WWE में प्रवेश किया था, जिसका नाम उस समय वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन था। उन्हें पॉल माइकल लेवस्की जो ट्रिपल एच के नाम से फेमस थे, के साथ खतरनाक गठबंधन बनाने के लिए जाना जाता है। हालांकि उन्होंने टैग टीम में ट्रिपल एच के साथ भी फाइट की थी।

चायना (दाएं) अपनी फ्रेंड मेलिना के साथ।

चायना को 1997 से 2001 के बीच सबसे ज्यादा कामयाबी मिली। उन्होंने 1999 और 2000 में इंटरनेशनल चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया, क्योंकि ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली और एकमात्र महिला रेसलर थीं। वह 2001 में 231 दिनों तक महिला चैंपियन भी रहीं। इस बीच कई फाइट उन्होंने प्रमोशन के लिए भी कीं।

14 अक्टूबर, 2014 को मासाहीरो चोनो से हारने के बाद उन्हें सदमा लगा और उन्होंने 26 अक्टूबर 2002 को अपनी आखिरी फाइट की और फिर अभिनय की ओर रुख कर लिया।

बनीं पोर्न स्टार
चायना दो बार प्लेबॉय मैगजीन के कवर पर भी दिख चुकी हैं, 2000 और 2002 में उनकी न्यूड तस्वीर छपी थी। रेसलिंग से रिटायर होने के बाद मॉडलिंग और बॉडीबिल्डिंग में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 2004 में अपने बॉयफ्रेंड के साथ सेक्स टेप भी बनाया था और पोर्नोग्राफिक एक्ट्रेस के रूप में काम किया। उनका पहला पोर्न वीडियो 'वन नाइट इन चाइना' था। 2004 से 2013 के बीच उन्होंने 6 एडल्ट वीडियो और फिल्में कीं, जिनमें उन पर आधारित फिल्में 'बैकडोर टू चायना', और 'चायना इज क्वीन ऑफ द रिंग' शामिल हैं। वह कुछ रियलिटी शो में भी नजर आई थीं।

चायना बिंदास महिला थीं और सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती थीं। उन्होंने 13 अप्रैल को ट्विटर पर पुरानी तस्वीर शेयर की थी-

चौंकाने वाली रही मौत की खबर(एजेंसी इनपुट के साथ)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ, डब्ल्यूडब्ल्यूई, जोआन लाउरर, रेसलर चायना, रेसलर चाइना, पोर्न स्टार चायना, WWF, WWE, Joan Laurer, Wrestler Chyna, Chyna, California, Porn Star, Porn Star Chyna, पोर्न, पॉर्न, पोर्न स्टार, पोर्न स्टार रेसलर, Porn, Porn Star Wrestler, चायना, चाइना, सेक्स टेप, Sex
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com