विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2012

भारतीय कबड्डी टीम ने पाक को हराया

हरियाणा के फरीदाबाद के गांव मंधावली में गुरुवार को भारत की कबड्डी टीम ने पाकिस्तानी टीम को 44-35 से पराजित किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद के गांव मंधावली में गुरुवार को भारत की कबड्डी टीम ने पाकिस्तानी टीम को 44-35 से पराजित किया।

मैच के लिये मंधावली गांव के स्कूल में पुलिस के पुख्ता इंतजाम थे। मैच को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों के अलावा महिलाएं भी उपस्थित थी। कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर फरीदाबाद के विधायक आनंद कौशिक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रूप सिंह नागर, युवा कांग्रेस के पूर्वप्रदेश अध्यक्ष जेपी नागर पाली, मोहबताबाद क्रेशर जोन के प्रधान धर्मवीर भडाना व पूर्व पार्षद राजेश भाटिया उपस्थित थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत, पाकिस्तान, कबड्डी मैच, India, Pakistan, Kabaddi Match
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com