विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2015

भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में पोलैंड को 3-1 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में पोलैंड को 3-1 से हराया
नई दिल्ली:

भारतीय महिला हॉकी टीम ने आज यहां मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में एफआईएच विश्व हॉकी लीग दूसरे दौर के फाइनल में पोलैंड को 3-1 से हरा दिया।

वंदना कटारिया (15वें मिनट) ने पहले क्वार्टर के अंतिम लम्हों में गोल दागकर भारत को बढ़त दिलाई। पोलैंड ने हालांकि दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही ओरियाना वालसेक (17वें मिनट) के पेनल्टी कार्नर पर दागे गोल की मदद से स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। तीसरे क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी जिसके बाद रानी ने 44वें मिनट में मैदानी गोल दागकर भारत को 2-1 से आगे किया। अपने 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच में खेल रही कप्तान रितु रानी ने इसके बाद 59वें मिनट में एक और गोल दागकर भारत की 3-1 से जीत सुनिश्चित की।

इस बीच क्लासीफिकेशन मैचों में मलेशिया ने थाईलैंड को 3-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया जबकि कजाखस्तान को 9-0 से रौंदकर रूस की टीम पांचवें स्थान पर रही। घाना ने सिंगापुर को 2-1 से हराकर सातवां स्थान हासिल किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हॉकी, महिला हॉकी, एफआईएच विश्व हॉकी लीग, भारत बनाम पोलैंड, Hockey, Women's Hockey, FIH World Hockey League, India Vs Poland
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com