विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2012

जोहार कप : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया

जोहार कप : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया
भारत ने अंडर-21 द्वितीय सुल्तान जोहार कप हॉकी टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में रविवार को ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर शानदार आगाज किया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारत ने अंडर-21 द्वितीय सुल्तान जोहार कप हॉकी टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में रविवार को ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर शानदार आगाज किया है।

जानकारी के मुताबिक मलेशिया के शहर जोहार बारू में जारी इस टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले हाफ में गोलरहित बराबरी पर रोका और फिर दूसरे हाफ में दो गोल करके मैच अपने नाम किया।

भारत के लिए पहला गोल पेनाल्टी कार्नर के जरिए हुआ और यह गोल करने का श्रेय हासिल किया सुखमनजीत सिंह ने। सुखमनजीत ने यह गोल 49वें मिनट में किया।

ऑस्ट्रेलिया ने इसके बाद बराबरी करने का प्रयास किया लेकिन भारतीय गोलकीपर सुशांत टिर्की ने उसके प्रयासों को नाकाम कर दिया। टिर्की को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

भारत के दूसरा गोल फारवर्ड खिलाड़ी अमोन मिराश टिर्की ने किया। यह गोल खेल खत्म होने से एक मिनट पहले पेनाल्टी कार्नर के जरिए हुआ।

भारत का अगला मैच सोमवार को जर्मनी के साथ होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Johar Cup, जोहार कप, India, भारत, Australia, ऑस्ट्रेलिया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com