दीपा कर्मकार और अमिताभ बच्चन की मुलाकात मुंबई में हुई (फोटो : NDTV)
- दीपा महज 0.15 अंक से ओलिंपिक बॉन्ज से चूक गईं थीं
- दीपा कर्मकार को प्रॉडुनोवा वॉल्ट में महारत हासिल है
- मुंबई में बिगबी ने दीपा और उनके कोच से की मुलाकात
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
जिम्नास्ट दीपा कर्मकार रियो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद जब से लौटी हैं, तभी से उनके सम्मान का सिलसिला जारी है. इस सप्ताह मुंबई में उन्होंने एक के बाद एक कई सम्मान कार्यक्रमों में भाग लिया. इसी क्रम में मंगलवार को उन्हें अपने हीरो बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से मिलने का मौका मिला गया. फिर क्या उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा... हालांकि यह अलग बात है कि बिगबी खुद दीपा के हौसले के दीवाने हो गए हैं... अमिताभ ने मुलाकात के दौरान भारतीय जिम्नास्टिक्स के अधिकारियों से मजाकिया अंदाज में यह सवाल किया कि ओलिंपिक में भारतीय निर्णायक क्यों नहीं होते. गौरतलब है कि दीपा ओलिंपिक में मामूली अंतर से मेडल जीतने से रह गईं थीं.
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, सीनियर बच्चन शूटिंग से समय निकालकर अगरतला की इस जिम्नास्ट और उनके कोच बिश्वेश्वर नंदी से मुलाकात की.

बिगबी भी दीपा के महज 0.15 अंक से ऐतिहासिक बॉन्ज नहीं जीत पाने से निराश हुए थे, लेकिन दीपा के हौसले की जमकर प्रशंसा की थी. दीपा खतरनाक प्राडुनोवा वॉल्ट करने के बावजूद स्विट्जरलैंड की जिम्नास्ट से पीछे रह गईं थीं.
इस पर अमिताभ ने गोरेगांव में दीपा से मुलाकात के दौरान उनके साथ मौजूद भारतीय जिम्नास्टिक्स के अधिकारियों से सवाल किया, "ओलिंपिक में भारतीय अंपायर क्यों नहीं होते?'
इस पर एक अधिकारी ने जवाब दिया कि ओलिंपिक में केवल ए कैटेगरी के अंपायर ही हो सकते हैं और भारत में इस कैटेगरी का कोई अंपायर नहीं है.

दीपा रियो में अपने प्रदर्शन के बाद से कई बॉलीवुड हस्तियों से मुलाकात कर चुकी हैं, लेकिन अमिताभ से मिलना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा रहा. अब दीपा की नजर टोक्यो ओलिंपिक में मेडल जीतने पर है.
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, सीनियर बच्चन शूटिंग से समय निकालकर अगरतला की इस जिम्नास्ट और उनके कोच बिश्वेश्वर नंदी से मुलाकात की.

23 साल की जिम्नास्ट दीपा के लिए इससे शानदार पल भला और क्या हो सकता था. अपने हीरो के सामने देखकर वह रोमांचित हो गईं. गौरतलब है कि दीपा ने रियो ओलिंपिक जिम्नास्टिक के फाइनल में अपने प्रदर्शन से न केवल खिलाड़ियों और फैन्स, बल्कि फिल्मी सितारों को भी अपना दीवाना बना लिया है, जिनमें बॉलीवुड के शहंशाह बिगबी भी शामिल हैं. हालांकि वह ब्रॉन्ज मेडल जीतने से कुछ ही अंकों से चूक गई थीं.

बिगबी भी दीपा के महज 0.15 अंक से ऐतिहासिक बॉन्ज नहीं जीत पाने से निराश हुए थे, लेकिन दीपा के हौसले की जमकर प्रशंसा की थी. दीपा खतरनाक प्राडुनोवा वॉल्ट करने के बावजूद स्विट्जरलैंड की जिम्नास्ट से पीछे रह गईं थीं.
इस पर अमिताभ ने गोरेगांव में दीपा से मुलाकात के दौरान उनके साथ मौजूद भारतीय जिम्नास्टिक्स के अधिकारियों से सवाल किया, "ओलिंपिक में भारतीय अंपायर क्यों नहीं होते?'
इस पर एक अधिकारी ने जवाब दिया कि ओलिंपिक में केवल ए कैटेगरी के अंपायर ही हो सकते हैं और भारत में इस कैटेगरी का कोई अंपायर नहीं है.

दीपा रियो में अपने प्रदर्शन के बाद से कई बॉलीवुड हस्तियों से मुलाकात कर चुकी हैं, लेकिन अमिताभ से मिलना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा रहा. अब दीपा की नजर टोक्यो ओलिंपिक में मेडल जीतने पर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अमिताभ बच्चन, दीपा कर्मकार, रियो ओलिंपिक, जिम्नास्टिक, जिम्नास्ट दीपा कर्मकार, बिश्वेश्वर नंदी, Amitabh Bachchan, Dipa Karmakar, Rio Olympics 2016, Gymnastics, Gymnast Dipa Karmakar