महान टेनिस खिलाड़ी बोरिस बेकर ने शनिवार को रोजर फेडरर की तारीफ करते हुए कहा कि अपनी तकनीक की वजह से स्विट्जरलैंड का यह खिलाड़ी उनके ‘सर्व एंड वॉली’ युग में पूरी तरह सफल रहता।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
महान टेनिस खिलाड़ी बोरिस बेकर ने शनिवार को रोजर फेडरर की तारीफ करते हुए कहा कि अपनी तकनीक की वजह से स्विट्जरलैंड का यह खिलाड़ी उनके ‘सर्व एंड वॉली’ युग में पूरी तरह सफल रहता।
बेकर ने यहां ‘हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट’ में कहा, ‘‘फेडरर 31 वर्ष की उम्र में इसलिए भी सफल है क्योंकि उसकी तकनीक शानदार है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह जब चाहे बेसलाइन से खेल सकता है और वह अन्य खिलाड़ियों की तुलना में नेट पर आ सकता है।’’
जर्मनी के इस स्टार टेनिस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि राफेल नडाल या नोवाक जोकोविच हमारे ‘सर्व एंड वॉली’ के युग में सफल होते लेकिन फेडरर इसमें कामयाब रहता।’’

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं