दीपा कर्मकार (फाइल फोटो)
- दीपा का प्रदर्शन इतना खास रहा है कि तमाम खास हस्तियों ने बधाई दी
- जिम्नास्टिट के वॉल्ट इवेंट में 0.15 अंकों से मेडल से चूकी थी दीपा
- भारत के एकमात्र ओलिंपिक व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता अभिनव ने भी बधाई दी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारतीय जिम्नास्ट दीपा कर्मकार का रियो ओलिंपिक में प्रदर्शन इतना खास रहा है कि तमाम खास हस्तियों ने उनके लिए ट्वीट कर बधाई दी। ऐसा बहुत कम ही होता है कि कोई खिलाड़ी मेडल लेने में चूक जाए फिर भी उसे बधाई दी जाए। दीपा को बधाई देने वालों में केंद्रीय मंत्रियों के अलावा खिलाड़ियों और क्रिकेट जगत की हस्तियों के नाम तक शामिल हैं।
क्रिकेट में तेजी से रन बनाने के अपने खास अंदाज वाले वीरेंद्र सहवाग ने दीपा कर्मकार के लिए ट्वीट करते हुए कहा कि दीपा तुम्हें जन्मदिन की बधाई, ऐसे ही कर्म कर, आगे बढ़ते रहो। सहवाग ने लिखा कि अगर धोनी हेलीकॉप्टर है, तो तुम जम्बोजेट हो।
इसके अलावा महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर उन लाखों भारतीय और सेलीब्रिटीज में शामिल रहे जिन्होंने रियो ओलिंपिक में मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूकने वाली जिम्नास्ट दीपा कर्मकार को बधाई दी.
दीपा पदक के बेहद करीब पहुंचने के बावजूद चौथे पर रही और कांस्य पदक जीतने वाली खिलाड़ी से सिर्फ 0.150 अंक पीछे रही। भारतीय दल की हौसलाअफजाई के लिए हाल में रियो गए तेंदुलकर ने त्रिपुरा की युवा दीपा को ट्विटर के जरिये बधाई दी। तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘‘जीतना और हारना खेल का हिस्सा है। आपने लाखों लोगों के दिल जीते और पूरे देश को आपकी उपलब्धि पर गर्व है।’’
भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने ट्वीट किया, ‘‘विश्व जिम्नास्टिक के सामने तिरंगा लहराने के लिए आपको और आपके कोचों को बधाई, दीपा करमाकर। गर्व है।’’ भारत के एकमात्र ओलिंपिक व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा दीपा को बधाई देने में सबसे आगे रहने वालों में शामिल रहे।
अपने मुकाबले में मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूके बिंद्रा ने ट्वीट किया, ‘‘दीपा कर्मकार आप मेरी हीरो हैं।’’
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट कर उन्हें बधाई दी, ‘‘दीपा कर्मकार.. भारत का गौरव। आपकी कहानी हमें बेहतर करने के लिए बाध्य करेगी और हम ऐसा करेंगे। बहुत बहुत बधाई।’’

Happy Birthday #DipaKarmakar
— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 9, 2016
Aise ki Karma Kar.Keep flying high.@msdhoni is Helicopter,you are Jumbo Jet#UdtaTeer pic.twitter.com/YlwhHR8qlA
इसके अलावा महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर उन लाखों भारतीय और सेलीब्रिटीज में शामिल रहे जिन्होंने रियो ओलिंपिक में मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूकने वाली जिम्नास्ट दीपा कर्मकार को बधाई दी.
Winning & losing is a part of sport.. You've won millions of hearts & the entire nation is proud of ur achievements. https://t.co/qSpiWFSp2K
— sachin tendulkar (@sachin_rt) August 15, 2016
दीपा पदक के बेहद करीब पहुंचने के बावजूद चौथे पर रही और कांस्य पदक जीतने वाली खिलाड़ी से सिर्फ 0.150 अंक पीछे रही। भारतीय दल की हौसलाअफजाई के लिए हाल में रियो गए तेंदुलकर ने त्रिपुरा की युवा दीपा को ट्विटर के जरिये बधाई दी। तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘‘जीतना और हारना खेल का हिस्सा है। आपने लाखों लोगों के दिल जीते और पूरे देश को आपकी उपलब्धि पर गर्व है।’’
भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने ट्वीट किया, ‘‘विश्व जिम्नास्टिक के सामने तिरंगा लहराने के लिए आपको और आपके कोचों को बधाई, दीपा करमाकर। गर्व है।’’ भारत के एकमात्र ओलिंपिक व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा दीपा को बधाई देने में सबसे आगे रहने वालों में शामिल रहे।
Congratulations to you and your coaches @dipakarmakar for placing the tricolour at the forefront of world gymnastics. Proud #DipaKarmakar
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) August 15, 2016
अपने मुकाबले में मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूके बिंद्रा ने ट्वीट किया, ‘‘दीपा कर्मकार आप मेरी हीरो हैं।’’
Dipa Karmakar you are my hero !
— Abhinav Bindra (@Abhinav_Bindra) August 14, 2016
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट कर उन्हें बधाई दी, ‘‘दीपा कर्मकार.. भारत का गौरव। आपकी कहानी हमें बेहतर करने के लिए बाध्य करेगी और हम ऐसा करेंगे। बहुत बहुत बधाई।’’
T 2348 - #DipaKarmakar .. the pride of India .. your story is what compels us to do better ... and we will !! Many congratulations !!
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 14, 2016
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दीपा कर्मकार, भारतीय जिम्नास्ट, रियो ओलिंपिक, रियो ओलंपिक 2016, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन, अभिनव बिंद्रा, Dipa Karmakar, Rio Olympics, Rio Olympic 2016, Virendra Sehwag, Sachin Tendulkar, Amitabh Bachchan, Abhinav Bindra