विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2017

फुटबाल में जिस मुकाम तक पहुंचने के लिए तरसते हैं दिग्गज, वहां पहुंचा दिल्ली का क्षितिज

एनईसी निजमेगेन एक पेशेवर फुटबाल क्लब है, जो नीदरलैंड्स के एर्सेते डिविजे में खेलता है.

फुटबाल में जिस मुकाम तक पहुंचने के लिए तरसते हैं दिग्गज, वहां पहुंचा दिल्ली का क्षितिज
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी के साथ युवा फुटबॉलर क्षितिज कुमार सिंह.
  • एनईसी निजमेगेन एक पेशेवर फुटबाल क्लब है
  • क्षितिज कुमार सिंह बेहद प्रतिभाशाली फुटबालर हैं
  • क्षितिज दो ट्रायल दौरों के लिए नीदरलैंड्स गए थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दिल्ली के रहने वाले 13 साल के क्षितिज कुमार सिंह ने अपनी शानदार प्रतिभा के दम पर नीदरलैंड्स के फुटबाल क्लब एनईसी निजमेगेन की अंडर-15 टीम में जगह बनाई है. क्षितिज के सपनों को उड़ान देने में 'रिलायंस फाउंडेशन यंग चैम्प्स' का सबसे अहम योगदान हैं. यह रिलायंस फाउंडेशन की ओर से शुरू की गई एक पहल है, जिसका लक्ष्य देश में 11 से 14 साल की उम्र के बीच के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज करना और उन्हें उनकी प्रतिभा को दर्शाने के लिए एक मंच प्रदान करना है. एनईसी निजमेगेन एक पेशेवर फुटबाल क्लब है, जो नीदरलैंड्स के एर्सेते डिविजे में खेलता है. इसकी युवा टीम ने नीदरलैंड्स यूथ लीग में भी हिस्सा लिया है. इसके अलावा, टीम ने अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में यूरोप के शीर्ष स्तरीय क्लबों के खिलाफ मुकाबले भी खेले हैं. 

ये भी पढ़ें: फुटबॉल: सुब्रत भट्टाचार्य, झूलन को मोहन बागान सम्मानित करेगा

'रिलायंस फाउंडेशन यंग चैम्प्स' की उभरती प्रतिभा के प्रतीक क्षितिज पीएसवी इंडहोवन और निजमेगेन के साथ दो ट्रायल दौरों के लिए नीदरलैंड्स गए थे, जिसके बाद वह निजमेगेन की टीम में शामिल हुए. 

क्षितिज अभी 13 साल हैं. उन्होंने छह साल की उम्र से ही बाइचुंग भूटिया अकादमी में फुटबाल का अभ्यास करना शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने एफसीबी स्कोला में प्रशिक्षण लिया. पिछले साल दिल्ली डायनामोज की ओर से 'रिलायंस फाउंडेशन यंग चैम्प्स' के लिए आयोजित एक स्काउटिंग समारोह में आईएसएल ग्रासरूट अभियान के तकनीकी निदेशक पीट हबर्स की नजर पहली बार क्षितिज पर पड़ी थी. 

ये भी पढ़ें: डिएगो माराडोना विश्व के 'महानतम' फुटबाल खिलाड़ी: रोनाल्डो नाराजियो

'रिलायंस फाउंडेशन यंग चैम्प्स' के साथ जुड़ने के बाद अब तक खेले गए 29 मैचों में क्षितिज ने 31 गोल दागे हैं. 

वीडियो: खेल के मैदान में देसी चीयरलीडर्स


इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरमैन नीता अंबानी ने कहा, "हम इस प्रकार के विकास से बेहद खुश हैं. क्षितिज भारतीय फुटबाल का भविष्य हैं. आशा है कि वह भारत में अन्य खिलाड़ियों के लिए मार्ग प्रशस्त करेंगे."
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com