विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2015

बैडमिंटन : श्रीकांत, साई प्रणीत, पवार स्विस ओपन के तीसरे दौर में

बैडमिंटन : श्रीकांत, साई प्रणीत, पवार स्विस ओपन के तीसरे दौर में
बासेल:

शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत के साथ बी.साई प्रणीत और आनंद पवार ने बुधवार को 125,000 डॉलर इनामी राशि वाले स्विस ओपन ग्रांप्री. गोल्ड के पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। पांचवीं विश्व वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने जर्मनी के डीटर डोमके को मात्र 25 मिनट में 21-10, 21-14 से मात दे दी।

श्रीकांत अब अगले दौर में डेनमार्क के एमिल होल्स्ट से भिड़ेंगे। विश्व रैंकिंग में 53वें पायदान पर मौजूद पवार को हालांकि मलेशिया के डारेन लीयू के खिलाफ कड़ा संघर्ष करना पड़ा। पवार ने 57 मिनट तक तीन गेमों में यह मैच 13-21, 22-20, 21-16 से जीता।

36वीं विश्व वरीयता प्राप्त प्रणीत ने हालांकि मलेशिया के ही बेरिनो जियान जे वोंग को आसान मुकाबले में 23 मिनट में 21-11, 21-13 से मात देकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बैडमिंटन, बी.साई प्रणीत, आनंद पवार, किदांबी श्रीकांत, स्विस ओपन ग्रांप्री. गोल्ड, Badminton, B Sai Praneet, Anand Pawar, Kidambi Srikanth, Swiss Open
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com