लंदन ओलिम्पिक खेलों की कांस्य पदक विजेता भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने शुक्रवार को जारी विश्व रैंकिंग में अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
लंदन ओलिम्पिक खेलों की कांस्य पदक विजेता भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने शुक्रवार को जारी विश्व रैंकिंग में अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा।
साइना ने पिछले माह डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीता और वह फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में जापान की मिनात्सु मितानी से पराजित हो गई थी।
हैदराबाद की एक अन्य खिलाड़ी पीवी सिंधु बैडमिंटन विश्व महासंघ की नवीनतम रैकिंग में 25वें स्थान पर बरकरार है। पुरुष वर्ग में लंदन ओलिम्पिक के क्वार्टर फाइनल तक पंहुचने वाले पी कश्यप 23वें और मुंबई के अजय जयराम 27वें तथा मध्यप्रदेश के सौरभ वर्मा 33वें स्थान पर हैं।
पुरुष युगल में केरल केकेटी रुपेश कुमार और सानावे थामस 27वें स्थान पर जबकि महिला युगल वर्ग में ज्वाला गुट्टा और अश्वनी पोनप्पा की जोड़ी 21वें स्थान पर हैं इसके अलावा मिश्रित युगल में ज्वाला गुट्टा और वी डीजू की जोड़ी 19वें स्थान पर हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं