विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2014

एशियाई खेल (बैडमिंटन) : महिला टीम का सफर कांस्य पर थमा

एशियाई खेल (बैडमिंटन) : महिला टीम का सफर कांस्य पर थमा
इंचियोन (दक्षिण कोरिया):

17वें एशियाई खेलों के दूसरे दिन रविवार को भारतीय महिला बैडमिंटन टीम सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान दक्षिण कोरिया से 1-3 से हार गई। उसे कांस्य से पदक से ही संतोष करना पड़ा।

भारत का यह सोल एशियाई खेल 1986 के बाद बैडमिंटन में पहला पदक है। तब पुरुष टीम ने कांस्य पदक हासिल किया था। भारतीय महिला टीम इन खेलों में अपने पहले पदक पर संतोष जता सकती हैं, क्योंकि इससे पहले के सात कांस्य पदक पुरुषों ने जीते थे।

मुकाबले का पहला एकल मैच जीत सायना नेहवाल ने भारतीय टीम को 1-0 से बढ़त जरूर दिलाई, लेकिन पी.वी. सिंधु अगला एकल मुकाबला हार गईं।

इसके बाद दक्षिण कोरियाई टीम ने अगले युगल मुकाबले में एन. सिक्की रेड्डी और प्राद्न्या गडरे को हराकर मैच में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। पीसी तुलसी के चौथा एकल मुकाबला हारने के साथ ही भारतीय महिला टीम स्वर्ण की दौड़ से बाहर हो गई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एशियन गेम्स 2014, एशियाड 2014, इंचियोन एशियन गेम्स, बैडमिंटन, Asian Games, Asiad, Badminton
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com