विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2012

एशिया कप कबड्डी : फाइनल में भारत और पाक होंगे आमने-सामने

एशिया कप कबड्डी : फाइनल में भारत और पाक होंगे आमने-सामने
भारत और उसके चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की टीम दूसरी एशिया कप कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल में सोमवार को आमने-सामने होंगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लाहौर: भारत और उसके चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की टीम दूसरी एशिया कप कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल में सोमवार को आमने-सामने होंगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दोनों टीमों ने रविवार रात फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

पंजाब स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए पहले सेमी-फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 46-26 से जबकि भारत ने मजबूत ईरान को 53-35  से पराजित किया।

पाकिस्तानी टीम के कप्तान मुशर्रफ जावेद ने कहा है कि उनकी टीम भारत पर हावी रहेगी और ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रहेगी।

जावेद ने स्थानीय मीडिया से कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं कि भारतीय टीम बहुत मजबूत है लेकिन हमने कड़ी मेहनत की है और इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए हम मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार हैं।"

इस टूर्नामेंट में कुछ छह टीमों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से पाकिस्तान, भारत, श्रीलंका और ईरान की टीमों सेमी-फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही थीं।

सेमी-फाइनल में हारने वाली श्रीलंका और ईरान की टीमें तीसरे स्थान के लिए सोमवार को आपस में भिड़ेंगी। विजेता टीम को 15,790 डॉलर दी जाएगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाली टीमों को क्रमश: 10,526 और 5,263 डॉलर दिए जाएंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asia Cup Kabaddi 2012, Final, India Pakistan, भारत, पाकिस्तान, एशिया कप कबड्डी 2012
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com