विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2012

हॉकी इंडिया लीग की नीलामी में शामिल होंगे 24 ऑस्ट्रेलियाई

हॉकी इंडिया लीग की नीलामी में शामिल होंगे 24 ऑस्ट्रेलियाई
ऑस्ट्रेलिया के 24 हॉकी खिलाड़ी दिसम्बर में होने वाली हॉकी इंडिया लीग की नीलामी में शामिल होंगे। इनमें 16 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के सदस्य रहे हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के 24 हॉकी खिलाड़ी दिसम्बर में होने वाली हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की नीलामी में शामिल होंगे। इनमें 16 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के सदस्य रहे हैं।

नीलामी में कुल 91 विदेशी खिलाड़ी शरीक होंगे। हॉकी इंडिया के महासचिव नरेंद्र बत्रा ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के इतनी संख्या में खिलाड़ियों के शामिल होने से यह साबित हो गया है कि 5 जनवरी से 3 फरवरी तक होने वाली इस लीग में प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी होगी।

इस लीग के लिए नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के अलावा 15 पाकिस्तानी, 10 स्पेनिश, दक्षिण अफ्रीकी, कीवी और नीदरलैंड्स के खिलाड़ी शामिल होंगे।

इसके अलावा मलेशिया के पांच, जर्मनी के चार, अर्जेंटीना के तीन, बेल्जियम, फ्रांस और पोलैंड के एक-एक खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा होंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hockey India League, Hockey India League Auction, HIL, हॉकी इंडिया लीग, हॉकी इंडिया की नीलामी, एचआईएल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com