उत्तर प्रदेश में नवाबों का शहर कहे जाने वाले लखनऊ की लोकसभा सीट (Lucknow Lok Sabha Election Results 2019) राजनीतिक उद्देश्य से काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है. सन् 2014 के हुए चुनाव में BJP के राजनाथ सिंह ने यहां जीत दर्ज की थी. उन्हें 5,61,106 वोट मिले थे. वहीं, कांग्रेस पार्टी की रीता बहुगुणा जोशी 2,88,357 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रही थीं.
अगर यहां के इतिहास की बात की जाए, तो सन् 1951-1967 तक यहां कांग्रेस पाटी ने अपनी हैट्रिक लगाई थी. इसके बाद यहां पर लोकदल, जनता दल व कांग्रेस ने बारी-बारी प्रभुत्व बनाए रखा, लेकिन सन् 1991 से वर्तमान समय तक इस सीट पर BJP का कब्जा है. 1991 से 2009 तक यहां पर BJP के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी विजयी रहे थे. 2009 से 2014 तक यहां लालजी टंडन सांसद रहे थे.
BJP सांसद राजनाथ सिंह केंद्रीय गृहमंत्री हैं. राजनाथ सिंह का जन्म वाराणसी जिले में हुआ था. राजनाथ सिंह ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत उत्तर प्रदेश से ही की थी. वह 2000 से 2002 तक राज्य के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं.
इस क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 5 सीटें आती हैं, जिसमें लखनऊ पूर्व, लखनऊ मध्य, लखनऊ पश्चिम, लखनऊ उत्तर व लखनऊ कैंट शामिल हैं.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अहम लोकसभा सीट भी है, जहां से देश के कई शीर्ष नेता संसद पहुंचते रहे हैं. भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अलावा इस सीट ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की बहन विजयलक्ष्मी पंडित, नेहरू जी की सलहज शीला कौल और देश के प्रमुख विपक्षी नेताओं में से एक रहे हेमवती नंदन बहुगुणा भी इसी सीट से संसद तक पहुंचे. 1951 से 1977 के बीच विजयलक्ष्मी पंडित, श्योराजवती नेहरू, पुलिन बिहारी बनर्जी, बी.के. धवन और शीला कौल कांग्रेस के सांसद रहे, जबकि 1967 के चुनाव में आनंद नारायण मुल्ला चुनाव जीते थे.
1977 की कांग्रेस-विरोधी लहर में भारतीय लोकदल के प्रत्याशी के रूप में हेमवती नंदन बहुगुणा यहां से जीते, लेकिन 1980 में ही शीला कौल ने कांग्रेस की वापसी करवा दी, और 1984 में भी वही यहां से सांसद बनीं. 1989 में जनता दल के मान्धाता सिंह ने यहां कब्ज़ा किया, लेकिन उसके बाद से यहां BJP का कब्ज़ा बना हुआ है. 1991 के आम चुनाव को मिलाकर BJP के संस्थापकों में से एक अटल बिहारी वाजपेयी ने यहां से लगातार पांच बार चुनाव जीता, और फिर 2009 में पार्टी के ही एक अन्य वरिष्ठ नेता लालजी टंडन ने बाज़ी मारी. पिछले लोकसभा चुनाव में, यानी 2014 में यहां से BJP ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह को टिकट दिया, जो इस समय केंद्रीय गृहमंत्री हैं.
Video: लखनऊ से चुनाव लड़ रहे राजनाथ सिंह, बोले- गठबंधन से कोई परेशानी नहीं
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
आगरा | प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल | बीजेपी | जीते |
अकबरपुर | देवेंद्र सिंह 'भोले' | बीजेपी | जीते |
अलीगढ़ | सतीश कुमार गौतम | बीजेपी | जीते |
इलाहाबाद | रीता बहुगुणा जोशी | बीजेपी | जीते |
अम्बेडकर नगर | रितेश पांडे | बीएसपी | जीते |
अमेठी | स्मृति ईरानी | बीजेपी | जीते |
अमरोहा | कुंवर दानिश अली | बीएसपी | जीते |
आंवला | धर्मेंद्र कश्यप | बीजेपी | जीते |
आज़मगढ़ | अखिलेश यादव | एसपी | जीते |
बदायूं | डॉ. संघमित्रा मौर्य | बीजेपी | जीते |
बागपत | सत्यपाल सिंह | बीजेपी | जीते |
बहराइच | अक्षयबर लाल | बीजेपी | जीते |
बलिया | वीरेंद्र सिंह | बीजेपी | जीते |
बांदा | आर.के. सिंह पटेल | बीजेपी | जीते |
बांसगांव | कमलेश पासवान | बीजेपी | जीते |
बाराबंकी | उपेंद्र सिंह रावत | बीजेपी | जीते |
बरेली | संतोष कुमार गंगवार | बीजेपी | जीते |
बस्ती | हरीश चंद्र उर्फ हरीश द्विवेदी | बीजेपी | जीते |
भदोही | रमेश चंद | बीजेपी | जीते |
बिजनौर | मलूक नागर | बीएसपी | जीते |
बुलंदशहर | भोला सिंह | बीजेपी | जीते |
चंदौली | डॉ. महेंद्र नाथ पांडे | बीजेपी | जीते |
देवरिया | रमापति राम त्रिपाठी | बीजेपी | जीते |
धौरहरा | रेखा वर्मा | बीजेपी | जीते |
डुमरियागंज | जगदम्बिका पाल | बीजेपी | जीते |
एटा | राजवीर सिंह (राजू भैया) | बीजेपी | जीते |
इटावा | डॉ. राम शंकर कठेरिया | बीजेपी | जीते |
फैजाबाद | लल्लू सिंह | बीजेपी | जीते |
फर्रुखाबाद | मुकेश राजपूत | बीजेपी | जीते |
फतेहपुर | निरंजन ज्योति | बीजेपी | जीते |
फतेहपुर सीकरी | राजकुमार चाहर | बीजेपी | जीते |
फिरोजाबाद | डॉ चंद्र सेन जादोन | बीजेपी | जीते |
गौतम बुद्ध नगर | महेश शर्मा | बीजेपी | जीते |
गाज़ियाबाद | वी.के. सिंह | बीजेपी | जीते |
गाजीपुर | अफजल अंसारी | बीएसपी | जीते |
घोसी | अतुल कुमार सिंह उर्फ अतुल राय | बीएसपी | जीते |
गोंडा | कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया | बीजेपी | जीते |
गोरखपुर | रवींद्र श्यामनारायण शुक्ला उर्फ रवि किशन | बीजेपी | जीते |
हमीरपुर | कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल | बीजेपी | जीते |
हरदोई | जय प्रकाश | बीजेपी | जीते |
हाथरस | राजवीर दिलेर | बीजेपी | जीते |
जालौन | भानु प्रताप सिंह वर्मा | बीजेपी | जीते |
जौनपुर | श्याम सिंह यादव | बीएसपी | जीते |
झांसी | अनुराग शर्मा | बीजेपी | जीते |
कैराना | प्रदीप कुमार | बीजेपी | जीते |
कैसरगंज | बृजभूषण शरण सिंह | बीजेपी | जीते |
कन्नौज | सुब्रत पाठक | बीजेपी | जीते |
कानपुर | सत्यदेव पचौरी | बीजेपी | जीते |
कौशाम्बी | विनोद कुमार सोनकर | बीजेपी | जीते |
खीरी | अजय कुमार | बीजेपी | जीते |
कुशीनगर | विजय कुमार दुबे | बीजेपी | जीते |
लालगंज | संगीता आज़ाद | बीएसपी | जीते |
लखनऊ | राजनाथ सिंह | बीजेपी | जीते |
मछलीशहर | भोलानाथ (बी.पी. सरोज) | बीजेपी | जीते |
महाराजगंज | पंकज चौधरी | बीजेपी | जीते |
मैनपुरी | मुलायम सिंह यादव | एसपी | जीते |
मथुरा | हेमा मालिनी | बीजेपी | जीते |
मेरठ | राजेंद्र अग्रवाल | बीजेपी | जीते |
मिर्जापुर | अनुप्रिया पटेल | एडी | जीते |
मिसरिख | अशोक कुमार रावत | बीजेपी | जीते |
मोहनलालगंज | कौशल किशोर | बीजेपी | जीते |
मुरादाबाद | डॉ. एस थसन | एसपी | जीते |
मुज़फ़्फ़रनगर | संजीव कुमार बालियान | बीजेपी | जीते |
नगीना | गिरीश चंद्र | बीएसपी | जीते |
फूलपुर | केशरी देवी पटेल | बीजेपी | जीते |
पीलीभीत | वरुण गांधी | बीजेपी | जीते |
प्रतापगढ़ | संगम लाल गुप्ता | बीजेपी | जीते |
रायबरेली | सोनिया गांधी | कांग्रेस | जीते |
रामपुर | आज़म खान | एसपी | जीते |
रॉबर्ट्सगंज | पकौड़ी लाल कोल | एडी | जीते |
सहारनपुर | हाजी फज़लुर रहमान | बीएसपी | जीते |
सलेमपुर | रविंदर | बीजेपी | जीते |
संभल | डॉ शफीकुर रहमान बर्क | एसपी | जीते |
संत कबीर नगर | प्रवीण कुमार निषाद | बीजेपी | जीते |
शाहजहांपुर | अरुण कुमार सागर | बीजेपी | जीते |
श्रावस्ती | राम शिरोमणि | बीएसपी | जीते |
सीतापुर | राजेश वर्मा | बीजेपी | जीते |
सुल्तानपुर | मेनका गांधी | बीजेपी | जीते |
उन्नाव | साक्षी महाराज | बीजेपी | जीते |
वाराणसी | नरेंद्र मोदी | बीजेपी | जीते |
Advertisement