हरियाणा की सिरसा लोकसभा सीट (Sirsa Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के चुनाव में INLD के चरणजीत सिंह ने जीत हासिल की थी. उन्हें 5,06,370 वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस के अशोक तंवर 3,90,634 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास पर नजर डालें, तो सन् 1967 व 1971 में यह सीट कांग्रेस के दलबीर सिंह के हाथ में थी. 1977 में BLD के चंद्रराम, 1980 व 1984 में कांग्रेस के दलबीर सिंह, 1988 के हुए उपचुनाव में LKD के हेत राम, 1989 में JD के हेत राम, 1991 व 1996 में कांग्रेस की शैलजा, 1998 में HLD (R) सुशील कुमार, 1999 में INLD के सुशील कुमार, 2004 में कांग्रेस के आत्म सिंह गिल और 2009 में कांग्रेस के अशोक तंवर ने यहां कब्जा किया.
2014 में चुनाव जीते चरणजीत सिंह का जन्म 15 सितंबर, 1969 को हुआ था. वह पेशे से किसान हैं. इन्होंने मैट्रिक किया हुआ है.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 9 सीटें आती हैं, जिनमें नरवाना, टोहाना, फतेहाबाद, रतिया, कालांवली, डबवाली, रनियां, सिरसा व ऐलनाबाद शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अम्बाला | रतन लाल कटारिया | बीजेपी | जीते |
भिवानी महेंद्रगढ़ | धरमबीर सिंह - भाले राम | बीजेपी | जीते |
फरीदाबाद | कृष्ण पाल | बीजेपी | जीते |
गुड़गांव | राव इंदरजीत सिंह | बीजेपी | जीते |
हिसार | बृजेंद्र सिंह | बीजेपी | जीते |
करनाल | संजय भाटिया | बीजेपी | जीते |
कुरुक्षेत्र | नायब सिंह | बीजेपी | जीते |
रोहतक | अरविन्द कुमार शर्मा | बीजेपी | जीते |
सिरसा | सुनीता दुग्गल | बीजेपी | जीते |
सोनीपत | रमेश चंदर कौशिक | बीजेपी | जीते |
Advertisement