महाराष्ट्र (Maharashtra) में 4264936 लोग होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) में हैं. या तो यह मरीज हैं या फिर मरीज के संपर्क में आए लोग हैं जिनको क्वारंटाइन किया गया है. मुंबई शहर की अगर हम बात करें तो 6 लाख 28 हजार लोग होम क्वारंटाइन में हैं, जो कि एक बहुत बड़ी संख्या है. यानी कि यहां की जनसंख्या के हिसाब से देखें, जो कि सवा करोड़ है तो उसमें हर 100 व्यक्तियों में से पांच होम क्वारंटाइन हैं. अब यह समझना जरूरी है कि जो लोग होम क्वारंटाइन में हैं, क्या उनकी हालत ठीक है? क्या उन्हें समय पर दवा मिल पा रही है? क्या उन्हें भी ऑक्सीजन की जरूरत है? मुंबई या महाराष्ट्र ही नहीं, देश भर में जो भी लोग होम क्वारंटाइन में हैं, उनको बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.













Advertisement
अगला पेज लोड हो रहा है. कृपया इंतजार करें...