पाकिस्तान के पंजाब की राजधानी लाहौर पिछले तीन दिनों से दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ है स्थानीय डेटा के अनुसार लाहौर में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक AQI 412 तक पहुंच गया, जो खतरनाक स्तर को दर्शाता है स्विट्जरलैंड के IQAir के अनुसार लाहौर AQI 379 के साथ सबसे खराब हवा वाले शहरों की सूची में शीर्ष पर है