ईरान के साथ युद्ध के मद्देनजर अमेरिका अब मल्टीपर्पज फ्लोटिंग बेस तैनाती के लिए भेज रहा है. ये फ्लोटिंग बेस बिना किसी बंदरगाह की जरूरत के समुद्र में सैनिक, टैंक और सैन्य उपकरण उतारने की क्षमता रखते हैं. अमेरिकी मरीन कोर ने 31वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट को तीन जहाजों पर सवार कर मध्य पूर्व भेजा है.