अमेरिका की 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के हजारों सैनिक मिडिल ईस्ट में तैनाती के लिए पहुंच चुके हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि तैनाती के स्थान की जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन यह कदम अपेक्षित था. इनका इस्तेमाल खार्ग द्वीप पर कब्जा करने या परमाणु ठिकानों से यूरेनियम निकालने के लिए किया जा सकता है.