अमेरिका ने वेनेज़ुएला में सैन्य ऑपरेशन कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क ले जाया है. यूरेशिया ग्रुप के अध्यक्ष इयान ब्रेमर के अनुसार यह सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि अमेरिका का एक जोखिम भरा जुआ है. ऑपरेशन में 40 वेनेज़ुएलन नागरिक और सैनिक मारे गए, जबकि अमेरिकी सेना के कोई हताहत नहीं हुए हैं.