अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एलन मस्क की कंपनियों को नुकसान पहुंचाने की अफवाहों को पूरी तरह नकार दिया है. ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वे मस्क की कंपनियों को मिलने वाली सरकारी सब्सिडी खत्म करने का कोई इरादा नहीं रखते हैं. एलन मस्क और ट्रंप के बीच बिग ब्यूटीफुल बिल को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें सरकारी सब्सिडी को कम करने की योजना थी.