PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें फोन कॉल कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं. मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद देते हुए भारत-रूस की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का संकल्प जताया. डोमिनिका के PM रूजवेल्ट स्केरिट ने महामारी के दौरान भारत के सहयोग और जलवायु परिवर्तन पर साझेदारी की सराहना की