पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने कारगिल युद्ध के शहीद कैप्टन करनाल शेर खान को उनकी 26वीं शहादत की सालगिरह पर सम्मानित किया. पाकिस्तान ने पहले करनाल शेर खान के शव को लेने से इनकार किया था, जबकि भारतीय सेना ने उन्हें बहादुरी का प्रतीक माना और सम्मान दिया. भारतीय सेना के ब्रिगेडियर एमपीएस बाजवा ने शेर खान के साहस की प्रशंसा करते हुए उनके लिए प्रशस्ति पत्र लिखा था, जो शव के साथ मिला था.