इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत और 27 लोग घायल हुए हैं. रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस घटना को पूरे पाकिस्तान के लिए युद्ध की चेतावनी बताया है. ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अफगानिस्तान के साथ वार्ता के सकारात्मक परिणाम की कोई उम्मीद नहीं है.