नेपाल में 2008 में 240 साल पुरानी राजशाही खत्म होने के बाद से 17 वर्षों में 14 सरकारें बदल चुकी हैं. नेपाल की सत्ता प्रमुख रूप से केपी ओली, पुष्प कमल दहाल और शेर बहादुर देउबा के इर्दगिर्द घूमती रही है. ओली की झुकाव चीन की तरफ ज्यादा समझा जाता है. कई मौकों पर यह सार्वजनिक हो चुका है.