नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध के विरोध में युवा खासकर जेन-जी युवा बड़े पैमाने पर प्रदर्शन कर रहे हैं. विरोध प्रदर्शन के दौरान एक युवती ने एनडीटीवी से कहा कि कॉलेज से आए एक युवक को गोली मार दी गई. उसने बताया कि पुलिस निहत्थों पर गोली चला रही है. एक लड़का पूरी ड्रेस में था. उसके सिर में गोली मारी गई.