महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस ने दावोस समिट में लगभग 85 MoU साइन किए हैं, जो लंबी अवधि में असरदार होंगे. रायगढ़ पेंट स्मार्ट सिटी के लिए जमीन और पर्यावरण मंजूरी मिल चुकी है, यह प्रोजेक्ट पीपीपी मोड पर विकसित होगा. न्यू मुंबई के पास इनोवेशन सिटी के लिए टाटा संस के साथ एमओयू हुआ है, जिसमें ग्यारह अरब डॉलर का निवेश शामिल है.