अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों में ईरान का HQ-9B एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह असफल रहा है. ईरान ने जुलाई 2025 में चीन से HQ-9B सिस्टम खरीदा था, लेकिन यह मिसाइल हमलों को रोकने में नाकाम रहा. HQ-9B को चीन की प्रमुख हवाई सुरक्षा प्रणाली माना जाता है, जो 260 किलोमीटर दूरी तक दुश्मनों को निशाना बनाती है.