Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीन केले के इमोजी पोस्ट किए, जो वायरल हो गए. X के AI प्लेटफॉर्म ग्रोक ने बताया कि ये केले Google के नए नैनो बनाना AI टूल का टीजर हो सकते हैं. नैनो बनाना एक उभरता हुआ AI इमेज एडिटिंग और जनरेशन टूल है, जो तेज और सटीक विजुअल एडिटिंग प्रदान करता है.