तालिबान ने अफगानिस्तान के पांच प्रांतों में गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए इंटरनेट पर प्रतिबंध लगाया है. तालिबान ने महिलाओं द्वारा लिखी गई किताबें और मानवाधिकार संबंधी पाठ्यक्रम हटाने का आदेश दिया है. इस साल मई में तालिबान ने शतरंज पर प्रतिबंध लगा दिया था, इसे जुए को बढ़ावा देने वाला माना गया है.