यूरोपीय संघ ने ईरान के उस फैसले को खारिज किया जिसमें उसने यूरोपीय संघ की सेनाओं को आतंकवादी समूह घोषित किया है ईरान ने यूरोपीय संघ द्वारा इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकवादी संगठन घोषित करने के बाद यह कदम उठाया है ईरान ने सभी यूरोपीय संघ सदस्य देशों के राजदूतों को तलब कर तेहरान में अपना विरोध दर्ज कराया है