ईद-उल-फितर के दौरान यरुशलम में एक ईरानी मिसाइल गिरी जो तीनों धार्मिक स्थलों के करीब थी. पुराने शहर के बंद दरवाजों के बाहर सैकड़ों मुस्लिम नमाजियों को ईद की नमाज अदा करनी पड़ी. इजरायल ने सुरक्षा कारणों से अल-अक्सा मस्जिद सहित यरुशलम के पवित्र स्थलों तक पहुंच प्रतिबंधित कर दी.