दलाई लामा ने 90 वर्ष पूरे किए, इस पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी, जिस पर चीन ने विरोध जताया. चीन ने दलाई लामा के जन्मदिन पर भारतीय अधिकारियों की उपस्थिति को लेकर भारत से विरोध दर्ज कराया. चीन ने भारत से तिब्बत मुद्दों पर अपनी संवेदनशीलता समझने की अपील की है और कहा कि भारत को विवेकपूर्ण तरीके से काम करना चाहिए. चीन ने दलाई लामा को राजनीतिक निर्वासन में और अलगाववादी गतिविधियों में लिप्त बताया.