भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग फिर से दोहराई. उन्होंने भारत और जापान को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने का समर्थन किया. तोबगे ने संयुक्त राष्ट्र को अधिक प्रतिनिधित्वपूर्ण, उत्तरदायी और प्रभावी बनाने पर जोर दिया.