उत्तरकाशी और हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती कई गांवों में अभी भी जोजोड़ा विवाह परंपरा चली आ रही है. इस परंपरा में दुल्हन अपने साथ बारात लेकर दूल्हे के घर जाती है और शादी की रस्में लड़के के घर होती है. यह परंपरा लगभग पांच दशक पहले लुप्त हो चुकी थी, लेकिन उत्तरकाशी के कुछ गांवों ने इसे आज भी जीवित रखा गया है.