उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से आई आपदा में पूरा गांव मलबे में तब्दील हो गया है. भारी तबाही हुई है. अभी तक 274 लोगों को बचाया गया है, जबकि 60 से अधिक लोग लापता होने की आशंका जताई जा रही है. हर्षिल में सेना का बेसकैंप और वाहन भी मलबे में दब गए हैं, कई जवानों के लापता होने की संभावना है