उत्तराखंड में 13 और 14 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. धराली आपदा के बाद अभी भी 68 लोग लापता हैं, जिनमें 25 नेपाली मूल के लोग शामिल हैं. प्रशासन ने केदारनाथ, हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ यात्राओं पर 14 अगस्त तक रोक लगाई है.