उत्तराखंड में लगातार मूसलाधार बारिश से देहरादून, चंपावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में अति तीव्र वर्षा हुई है राज्य की प्रमुख नदियां जैसे गंगा, मंदाकिनी और अलकनंदा का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है देहरादून सहित कई जिलों के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखे गए और चारधाम यात्रा पांच सितंबर तक स्थगित की गई है