उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वित्तिय वर्ष 2026-27 के लिए 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश किया. बजट में समावेशी विकास, आत्मनिर्भरता, आर्थिक शक्ति, न्यायपूर्ण व्यवस्था और लोक सहभागिता पर जोर दिया गया है. गरीब कल्याण, महिला-बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए बजट में हजारों करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.