उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने के बाद ITBP और NDRF की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य कर रही हैं. लगातार बारिश और लैंडस्लाइड के कारण गंगोत्री हाईवे का एक बड़ा हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है. मलबा हटाने का कार्य ब्रिगेड रोड ऑर्गनाइजेशन और एनडीआरएफ की टीमों द्वारा तेजी से किया जा रहा है.