HC ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की संपत्ति कुर्की पर ईडी की कार्रवाई पर रोक 21 अगस्त तक बढ़ाई है कोर्ट ने रावत को विपक्षी द्वारा दाखिल शपथपत्र पर अपना जवाब अगली सुनवाई से पहले प्रस्तुत करने को कहा है. ईडी का आरोप है कि रावत की पत्नी ने देहरादून में मूल्य से कम कीमत पर करोड़ों की जमीन खरीदी थी.