उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में 12 दिनों में लगभग सात लाख श्रद्धालु पंजीकृत हो चुके हैं इस वर्ष यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी और सभी धामों के कपाट अप्रैल और मई में खुलेंगे केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक पंजीकरण हुए हैं, इसके बाद बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री का स्थान है