उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित टिमरसेन स्थल पर प्राकृतिक बर्फानी शिवलिंग के दर्शन शुरू हो गए हैं टिमरसेन में बर्फीली चोटियों के बीच भगवान शिव का बर्फानी स्वरूप श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बावजूद भक्त टिमरसेन पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन कर रहे हैं