UP में निर्वाचन आयोग की SIR प्रक्रिया के तहत कुल 2 करोड़ 5 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं. गोरखपुर में 4 लाख 21 हजार से अधिक मतदाता कटे और फाइनल वोटर संख्या लगभग 32 लाख 45 हजार रह गई है. कन्नौज जिले में लगभग पौने 3 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए, अंतिम वोटर संख्या 10 लाख 67 हजार के करीब बनी है.